फिल्मों में एक्टिव रहने के साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन अब और बड़ा काम करने जा रही है। वे करीब एक हजार बच्चों का पेट भरेंगी और वो भी एक साल तक। गरीब बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाने वाली संस्था अन्नमित्र फाउंडेशन मिड डे मील में ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपना सहयोग देने वाली हैं। ऐश्वर्या ने अपने 44वें जन्मदिन पर इसका निर्णय लिया था।
ये भी पढ़ें- इस रेप सीन के बाद सदमे में आ गई थी ये हीरोइन, मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अन्नमित्र मिड डे मील स्कीम इंटरनेशनल सोसाइटी के तहत ऐश्वर्या एक साल तक एक हजार बच्चों के भोजन का खर्च उठाएंगी। कृष्णा कांनशसेनस (इस्कॉन) ने सोमवार को इसकी अधिकारिक जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 4
इस्कॉन के मुख्य राधानाथ स्वामी महाराज ने बताया कि अन्नमित्र फाउंडेशन मिड डे मील योजना 2004 में एक छोटे से कमरे से शुरू की गई थी। उस समय करीब 900 बच्चों के लिए भोजन बनाया जाता था और अब 7 राज्यों में करीब 10 लाख बच्चों को इसके जरिए भोजन उपलब्ध करवाया जाता है।