बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या के जन्म के बाद से फिल्मों में लंबे समय के बाद नजर आईं। आराध्या अब 6 साल की हो गई हैं जिसके बाद ऐश्वर्या ने फिर से बॉलीवुड का रुख कर लिया है। इस बीच जब ऐश्वर्या से उनके और आराध्या के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप इंप्रेस हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
aishwarya and aaradhya
- फोटो : kishu photography
ऐश्वर्या ने हाल ही में एक लीडिंग पब्लिकेशन को दिए गए इंटरव्यू में अपने और आराध्या के रिश्ते पर अहम बातें बताई। ऐश्वर्या ने कहा - 'मैं ज्यादातर आराध्या के साथ समय बिताना चाहती हूं लेकिन मेरे पास नैनी भी है। अक्सर लोग सोशल मीडिया पर कहते हैं कि आराध्या की देखभाल करने के लिए उनके पास लोगों की कमी नहीं होगी। मैं उनके नजरिए को भी समझती हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
Aaradhya Aishwarya Bachchan
ऐश्वर्या ने कहा - 'मेरे पास बहुत सारे रास्ते हैं लेकिन मैंने यह रास्ता चुना है। आराध्या का ध्यान खुद रखने का मतलब यही है कि दिनभर बिजी होना लेकिन मुझे ऐसा करना ही पसंद है। मैं उन सभी महिलाओं की इज्जत करती हूं जो दिनभर घर के काम करती रहती है। अगर आप अपने आप में थकान महसूस करेंगी तो शर्तिया आपको थकान होगी। मैं इस पल को जीना चाहती हूं।'
4 of 5
ऐश्वर्या आराध्या
इस बीच ऐश्वर्या ने बताया कि एक ऐसी चीज है जिसे वह चाहती हैं कि आराध्या भी अपने जीवन में जरूर शामिल करें। ऐश्वर्या ने कहा - 'अपने दिमाग पर हमेशा विश्वास करना चाहिए। रोजाना अपनी सोच को पानी की तरह ऊचाइयों पर ले जाना चाहिए। मैं चाहती हूं कि आराध्या ये जरूर सीखे। साथ ही सकारात्मक सोच रखे।'
इसके साथ ही ऐश्वर्या ने कहा - 'जिंदगी के हर लम्हें से कुछ सीखना चाहिए। आगे जाकर यही एक्सपीरियंस आपकी मदद करेगा।' आपको बता दें, आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या 'जज्बा' फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद 'ऐ दिल है मुश्किल' की थी। जल्द ही वह 'फन्ने खां' में नजर आएंगी। फिलहाल वह इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।