ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग जोरों से चल रही है। मुंबई में 'ओखी' तूफान के बावजूद फिल्म के कलाकारों ने शूटिंग जारी रखी हालांकि राजकुमार राव के पैर में चोट लगने से फिल्म की शूटिंग प्रभावित हुई थी, लेकिन उसके बाद फिल्म मेकर्स ने फिर से रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन
2 of 5
fanne khan
'फन्ने खां' की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा का आज जन्मदिन है। इस मौके पर फिल्म मेकर्स ने पहला ऑफिशियल लोगो रिलीज किया है। फिल्म के पहले लोगो में एक पर्दे पर फन्ने खां लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही सितारे भी चमकते हुए दिख रहे हैं। पहले लोगो के बाद अब कलाकारों के लुक का इंतजार है, वैसे इससे पहले ऐश्वर्या का पहला लुक लीक हो गया था। जिसमें ऐश्वर्या अपनी पिछली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।
It’s almost time for curtain call!! The show begins soon!! #FanneKhan @RakeyshOmMehra @kriarj @ROMPPictures @TSeries pic.twitter.com/qYw5QYnHyG
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 8, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Fanney Khan
फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग मुंबई के भांडुप इलाके में चल रही थी और तीनों ही एक्टर्स ने करीब 12 घंटे तक लगातार शूटिंग की। फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर कर रहे हैं। बतौर डायरेक्टर अतुल की ये पहली फिल्म होगी। वहीं 'रंग दे बसंती' जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले राकेश ओम प्रकाश मेहरा, प्रेरणा अरोड़ा के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
The world’s a stage! Presenting the logo of #FanneKhan. @RakeyshOmMehra @AnilKapoor #AishwaryRaiBachchan @kriarj @ROMPPictures @TSeries & a very happy birthday to #PrernaaArora Have a Fanne one. pic.twitter.com/O3y3pSFMir
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) December 8, 2017
4 of 5
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और राजकुमार राव बारिश के बावजूद मंगलवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शूटिंग करते रहे। ऐश्वर्या और अनिल आखिरी बार 'हमारा दिल आपके पास है' में साथ नजर आए थे। गौरतलब है कि 'फन्ने खां' ऑस्कर नॉमिनेटेड डच फिल्म 'एवरीबडी इज फेमस' का हिंदी अडॉप्शन है।
फिल्म 'फन्ने खां' को अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी लीड रोल में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि ईद पर हर साल सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है अगले साल उनकी फिल्म 'रेस 3' रिलीज होगी।