फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पहले भी जुलाई में बीमार हुईं थीं ऐश्वर्या राय बच्चन, मुश्किल वक्त में भी करती रही थीं शूटिंग

Sat, 18 Jul 2020 07:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक के बाद अब उनकी बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या को भी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या को लगातार बुखार की शिकायत हो रही थी। डॉक्टर्स को उनमें कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए। जिसके बाद उन्हें भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस समय जया बच्चन को छोड़कर पूरा बच्चन परिवार कोरोना से संक्रमित है।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई में पहले भी बीमार हुई थीं ऐश्वर्या
साल 2015 में भी अपनी कमबैक फिल्म 'जज्बा' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन बीमार हो गई थीं। उन दिनों उन्हें वायरल बुखार हुआ था। उस वक्त आराध्या भी काफी छोटी थीं। तबीयत खराब होने के बावजूद ऐश्वर्या ने फिल्म की शूटिंग लगातार जारी रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
काम की हुई थी तारीफ
काम के प्रति ऐश्वर्या की लगन देखकर प्रोडक्शन हाउस ने कहा था, 'बुखार होते हुए भी ऐश्वर्या ने लगातार फिल्म की शूटिंग जारी रखी। न ही उन्होंने ब्रेक लिया और न ही किसी तरह की छुट्टी मांगी। ऐश्वर्या नहीं चाहती कि उनकी वजह से फिल्म को थोड़ा सा भी नुकसान हो।'

4 of 5
जज्बा
संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म जज्बा में ऐश्वर्या ने वकील की भूमिका निभाई थी। उनके अलावा इस फिल्म में इरफान खान, शबाना आजमी और जैकी श्रॉफ ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Action Replayy - फोटो : twitter
'एक्शन रिप्ले' के वक्त भी हुईं बीमार
साल 2010 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म एक्शन रिप्ले की शूटिंग के दौरान भी ऐश्वर्या बीमार हो गई थीं। ऐश्वर्या उस दौरान शूटिंग के लिए जा रही थी और रास्ते में ही उन्हें अपनी तबीयत खराब लगी। रास्ते में उन्होंने दवाई ले ली। एक प्रोफेशनल कलाकार होने के नाते उन्होंने शूटिंग पूरी की। ऐश्वर्या को तब तेज बुखार और गले में संक्रमण हो गया था। अमिताभ ने अपनी बहू की तबीयत पर चिंता व्यक्त की थी।

अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाते थे राजेश खन्ना, जया की एक हाय से सिमट गया था स्टारडम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें