फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल पहले ऐश्वर्या के फोटोशूट की तस्वीरें आईं सामने, सलमान से है खास कनेक्शन

Sat, 04 Apr 2020 09:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। पुरानी तस्वीरों को देखने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक होते हैं। इन तस्वीरों को कभी वो खुद शेयर करते हैं तो कभी उनके करीबी। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की ऐसी ही कई पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
तस्वीरों को फैशन डिजाइनर एश्ले रेबेलो (Ashley Rebello) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एश्ले सलमान खान के स्टाइलिस्ट भी हैं। उनका नाम बॉलीवुड के बड़े डिजाइनर में आता है। एश्ले ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म 'जो जीता वही सिंकदर' से की। उन्होंने सोनाली बेंद्रे, आमिर खान, ऐश्वर्या राय सहित कई सितारों के साथ काम किया। 
विज्ञापन

3 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
एश्ले ने एक के बाद एक तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एश्ले ने कैप्शन में लिखा- 'बहुत साल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन का ये फोटोशूट।' साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये 15 साल पहले खीचीं गई थीं। तस्वीरों में ऐश्वर्या को देख एक बार फिर से फैंस की निगाहें थम गईं।

4 of 5
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों ऐश्वर्या अपने घर की छत पर नजर आई थीं। कोरोना वायरस की वजह से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान सभी देशवासियों ने इसमें पूरा साथ दिया। सभी ने कोरोना के योद्धाओं को थाली, ताली, घंटी और शंख बजाकर सलाम किया गया। ऐश्वर्या ने भी पूरे परिवार के साथ उन योद्धाओं का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा घर की छत परआए। सभी छत पर खड़े होकर ताली और घंटी बजाते दिखे। ऐश्वर्या ने इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें