विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : ट्विटर
फिल्म में ऐश्वर्या का किरदार काफी दिलचस्प है। फिल्म 10वीं और 11वीं शताब्दी के दौरान चोल वंश के राजाओं में से एक अरुलमोझीवर्मन की कहानी बताती है, जिसमें ऐश्वर्या फिल्म की खलनायिका नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं, जो सत्ता की भूखी है। वह अपने पति पेरिया पझुवेत्तारियार के हेरफेर के माध्यम से चोलों के पतन की साजिश रचती है।