फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय के मीम विवाद से बेफिक्र हैं ऐश्वर्या राय, Cannes में दिखा सबसे रॉयल अंदाज

Tue, 21 May 2019 06:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Rai - फोटो : instagram
इधर भारत में विवेक ओबेरॉय द्वारा ऐश्वर्या राय बच्चन के फनी मीम को शेयर करने का विवाद गहराता जा रहा है और उधर फ्रांस में इन सबसे ब्रेफ्रिक ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रहीं हैं। वो पहले ही अपने गोल्डन कलर के गाउन से हर किसी का दिल जीत ही चुकी हैं। लेकिन अपने नए रॉयल लुक से उन्होंने एक बार फिर से सबको अपना दीवाना बना लिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Aishwarya Rai - फोटो : instagram
दूसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर एकदम रॉयल अंदाज में सफेद गाउन के साथ एंट्री की। रेड कार्पेट पर दूसरी अपीयरेंस में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का ट्यूब पेटर्न वाला फ्रिल गाउन पहना था। अपने इस लुक से उन्होंने सभी को इम्प्रेस किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
Aishwarya Rai - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन के इस व्हाइट गाउन को फर से डिजाइन किया। स्टाइलिश लुक देने के लिए ऐश्वर्या ने अलग से फर शॉल भी कैरी किया था। ऐश का ये गाउन Ashi Studio के कलेक्शन में से एक है। व्हाइट गाउन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन लाइट इयरिंग और बाल बांधे हुए थे और साथ ही व्हाइट हाई हील्स कैरी की थी। 
 

4 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
पहले दिन ऐश्वर्या राय ने इस दौरान येलो और ग्रील कलर का फिशकट गाउन पहना था। वन साइडेड स्लीव वाली इस मरमेड ड्रेस में ऐश्वर्या बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने साइड पार्टिंग कर बालों को खुला रखा वहीं न्यूड लिपस्टिक से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया। ऐश्वर्या ने इस दौरान कोई ज्वैलरी कैरी नहीं की। उनकी ड्रेस जीन लुइस सबाजी (Jean Louis Sabaji) ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
खास बात ये है कि ऐश्वर्या एक बार फिर बेटी आराध्या के साथ कान पहुंची हैं। आराध्या ने ऐश्वर्या से मैचिंग करते हुए येलो कलर की ड्रेस पहनी थी। इस दौरान बेटी के साथ ऐश्वर्या मस्ती करते हुए नजर आईं, वो आराध्या का हाथ पकड़कर उसे घुमाने लगीं। पिछले साल भी ऐश्वर्या की ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी जब वो बेटी का हाथ थामकर चल रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें