फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब ऐश्वर्या राय को लोगों को ने बोल दिया था नकली, अभिनेत्री को हो गई थी इस बात से नफरत

Wed, 01 Dec 2021 11:09 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ऐश्वर्या राय की भारत में सुंदरता के लिए मिसाल दी जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड जैसे खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। ऐश्वर्या राय को दुनियाभर में वैसे तो चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनकी सोशल मीडिया पर भी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। लेकिन जहां तारीफ है वहां आलोचना भी। ऐश्वर्या को भी अपने शुरुआती करियर में खूब आलोचानाएं झेलनी पड़ी।

ऐश्वर्या राय को लोगों ने कहा नकली

ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया। ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म ताल से सफलता मिली। इस फिल्म में उनके अभिनय को जहां कुछ लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया तो वहीं कुछ लोगों ने नकली तक बोल दिया। अपने शुरुआती करियर में ऐश्वर्या को कई दफा ये शब्द सुनना पड़ा। यहां तक कि कुछ लोगों ने उनकी हंसी तक को झूठा कह दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
इस शब्द से हैं ऐश्वर्या राय को नफरत

सिमी गरेवाल के शो में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने दिल का हाल बयां करते हुए बताया था कि उन्हें नकली शब्द से बहुत नफरत है, क्योंकि उन्हें अपने करियर के शुरुआत में वो बहुत सुनना पड़ा था। इसी वजह से कोई भी जब नकली बोलता है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। ऐश्वर्या ने बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें ये बात कभी भी समझ नहीं आई कि लोग उन्हें नकली क्यों बोलते थे।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या ने कहा मेहनत नहीं देखी

ऐश्वर्या राय ने कहा जब कोई फेक या नकली कहता है किसी को भी तो उन्हें बहुत ही बुरा लगता है और इस बात से वो बहुत ही ज्यादा नफरत करती हैं। उन्होंने कहा, ‘लोग मेरी सफलता से जो मेरे में बदलाव आया था उसे नकली कहते थे। ऐश्वर्या ने कहा, लोग इस बात को कभी नहीं समझ पाते कि उस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत लगती है।

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : फाइल
कहा झूठ स्वीकार नहीं है

ऐश्वर्या ने आगे बातचीत करते हुए कहा कि मेरे लिए ये सारी बातें बिलकुल झूठी है और वो अपनी जिंदगी में झूठ बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं है। ऐश्वर्या राय को सिर्फ उनके शुरुआती करियर में ही नहीं बल्कि कई बार आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। जब अपनी प्रेग्नेंसी के बाद ऐश्वर्या कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं थीं तो उन्हें काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media
इन फिल्मों से मिली खास पहचान

ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता और अभिनय को कोई तोड़ नहीं है। साल 1997 में तमिल और बॉलीवुड दोनों ही फिल्मों में उनका डेब्यू हुआ। उनकी पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया'’ थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की, जिसमें देवदास, जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, मोहब्बतें, दिल का रिश्ता, सरबजीत और ओम शांति ओम को लोगों ने खूब पसंद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें