बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवु़ड के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई भी दी हैं। वहीं फैंस भी ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि एश्वर्या के फैंस यह जानने में लगे हुए हैं कि आखिर वह अपना जन्मदिन कहां मनाने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 5
aishwarya rai bachchan
- फोटो : social media
जी हां तो हम आपको बताते हैं कि 'फन्ने खां' एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन कहां सेलिब्रेट कर रही हैं। दरअसल आज सुबह ऐश्वर्या राय बच्चन, पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ गोवा एयरपोर्ट पर देखा गया है। मीडिया में चल रही खबरों ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक अनुराग बसु की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो के सीक्वल में नजर आने वाली हैं। इस सिलसिले में वह गोवा पहुंची हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Abhishek Bachchan
- फोटो : social media
गोवा पहुंचते ही बर्थडे एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर ही मीडिया ने घेर लिया। पति और बेटी के साथ मिलकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने कैमरे पर पोज भी दिए हैं। गौरतलब है कि जन्मदिन से एक दिन पहले वह सिद्धिविनायक मंदिर दर्शक करने पहुंची थीं। जन्मदिन पर उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी की।
4 of 5
aishwarya rai bachchan
- फोटो : file photo
अपनी ब्यूटी और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम पाने वाली ऐश्वर्या राय की जिंदगी में अभिषेक बच्चन बेहद अहम हिस्सा रहे हैं। ऐश्वर्या राय जब बहू बनकर अमिताभ बच्चन के घर आई थीं। ये अभिषेक और ऐश्वर्या की जिंदगी के लिए सबसे बड़ा दिन था। अमिताभ बच्चन की बहू बनना ऐश्वर्या के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।
बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन के फिल्मी करियर की तो उन्होंने साल 1997 में फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे। हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई सदाबहार फिल्में दीं। हाल ही में उनकी फिल्म 'फन्ने खां' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।