फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंद नहीं आए कपड़ों के डिजाइन तो ऐश्वर्या ने कैंसिल कर दी शूटिंग

Fri, 06 Oct 2017 03:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'फन्ने खान' की शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित थीं। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने इससे इंकार कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या फिल्म में उनके कॉस्ट्यूम की डिजाइन से संतुष्ट नहीं थीं। उनका मानना है कि उनका किरदार एक पॉप स्टार का है लेकिन मनीष मलहोत्रा के डिजाइन किये गए कपड़ों में काफी भारतीयता झलक रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या 6 और 7 अक्टूबर को फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं। 8 तारीख को करवा चौथ के कारण क्रू को छुट्टी दी गई और इसके बाद ऐश्वर्या मालदीव रवाना होंगी जहां अमिताभ बच्चन का बर्थ डे मनाया जाएगा।
 

4 of 5
aishwarya rai
फिल्म 'फन्ने खान' के लिए राजकुमार राव और अनिल कपूर ने शूटिंग शुरू कर दी है। पहले इस फिल्म में आर माधवन भी काम करने वाले थे लेकिन तारीखों के कारण उन्होंने अपने हाथ खींच लिये।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya Rai
'फन्ने खान' डच फिल्म 'एव्रीबडी फेमस' पर आधारित है। निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा की यह फिल्म विश्व भर में अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें