फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने माता-पिता की शादी की 51वीं सालगिरह पर साझा की खास तस्वीर, लिखी दिल छू लेने वाली बात

Wed, 23 Dec 2020 01:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक शानदार घरेलू महिला भी हैं। ऐश्वर्या अपने काम और परिवार को एक साथ बैलेंस करना अच्छे से जानती हैं। वो जितनी अच्छी पत्नी और मां हैं उतनी ही अच्छी बेटी और बहू भी हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने अपनी मां वृंदा और स्वर्गीय पिता कृष्णा राज को उनकी 51वीं सालगिरह की बधाई दी है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी मां वृंदा और बेटी अराध्या के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी पिता की तस्वीर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या ने अपने माता-पिता को एनिवर्सिरी की बधाई देते हुए लिखा- हैप्पी एनिवर्सिरी मॉमी-डोडा एन डैडी-अज्जा... लव यू। इस तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी मां और बेटी के साथ नजर आ रही हैं और साथ ही उनके पिता की हार चढ़ी तस्वीर भी बैकग्राउंड में नजर आ रही है। बता दें कि ऐश्वर्या राय के पिता का 2017 में निधन हो गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णा राज आर्मी बायोलॉजिस्ट थे। 2017 में मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। अपने पिता के यूं गुजर जाने से ऐश्वर्या बहुत दुखी हुई थीं, लेकिन वो हर मौके पर उन्हें खुशी-खुशी याद करती हैं। अपने पिता के जन्म दिन के मौके पर उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था- जन्मदिन मुबारक हो डैडी-अज्जा- हमारे मुस्कराते हुए गार्डियन एंजल, आपको हमेशा प्यार। कुछ इसी तरह का मैसेज उन्होंने अपने पिता के गुजर जाने पर भी लिखा था।

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अमिताभ बच्चन भी अपने समधी-समधन का बहुत ख्याल रखते हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। अपने समधी के गुजर जाने पर बिग बी ने भी अपने ब्लॉग में बहुत भावुक कर देने वाला संदेश लिखा था। बिग बी ने लिखा था- 'मृत्यु एक अंत है...और शब्द इसे परभाषित नहीं कर सकते। मौत आनी तय है। आप इसका इंतजार नही कर सकते, लेकिन इसे आना है। उसके बाद सभी चीजें समाप्त हो जाती हैं। दिमाग में अपने को खोने को लेकर बहुत सी चीजें चलती रहती हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन, आराध्या, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb
बता दें कि ऐश्वर्या अमिताभ बच्चन को भी अपने पिता की तरह ही मानती हैं और उनका सम्मान करती हैं। ऐश्वर्या हर मौके पर अपने ससुर अमिताभ का पैर छूती नजर आ जाती हैं। वहीं बिग बी भी अपनी बहू को बेटी से बढ़कर मानते हैं। ऐश के पिता के निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने ही ऐश्वर्या को सहारा दिया था और उन्हें ये एहसास दिलाया था कि उनके एक पिता अभी भी जीवित हैं और हमेशा उनका ख्याल रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें