फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ऐश्वर्या के सामने आ खड़ी हुईं पति की एक्स गर्लफ्रेंड करिश्मा कपूर, अभिषेक ने ऐसे संभाली बात

Sun, 14 Jan 2018 05:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। इसमें वो अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके बाद फिल्म 'दिन और रात' की शूटिंग करेंगी। वहीं अभिषेक को अभी भी अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है। हाल ही में दोनों एक पार्टी के लिए शाहरुख खान के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्‍वर्या राय
शाहरुख खान ने अपनी खास दोस्त काजल आनंद के 50वें बर्थडे पर ये पार्टी रखी थी। पार्टी में ऐश्वर्या-अभिषेक के अलावा दीपिका, रणवीर, रणबीर, करीना, करिश्मा, ऋतिक और सुजैन भी पहुंची थीं। पार्टी की खास बात ये रही कि करिश्मा और ऐश्वर्या एक ही छत के नीचे पार्टी करते दिखे।
विज्ञापन

3 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
जबकि ऐश्वर्या और करिश्मा की बॉन्डिंग कुछ खास नहीं है। इसकी वजह हैं अभिषेक बच्चन। ऐश्वर्या से पहले करिश्मा कपूर, अभिषेक की गर्लफ्रेंड थीं। करिश्मा की अभिषेक से सगाई भी हो गई थी। लेकिन करिश्मा शादी के बाद अलग घर में रहना चाहती थीं। 

4 of 6
ऐश्वर्या राय
अभिषेक इस बात के लिए तैयार नहीं हुए। इसके चलते दोनों का रिश्ता टूट गया था। वहीं अब ऐश्वर्या का अभिषेक की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी करना काफी अजीब था। इससे पहले दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की। 
विज्ञापन

5 of 6
करिश्मा कपूर
अभिषेक और ऐश्वर्या अपने में ही मस्त रहे। वहीं ऐश्वर्या की ननद श्‍वेता बच्चन भी वहां मौजूद थीं। सभी ने ये ध्यान रखा होगा कि कोई एक-दूसरे के सामने ना आए। इनके लिए एक-दूसरे को अवॉयड करना ही बेहतर था। थोड़ी देर पार्टी करने के बाद ऐश और अभि वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा कपूर
करिश्मा अपने गर्ल गैंग के साथ बिजी रहीं। इनके अलावा पार्टी में आदित्य रॉय कपूर, फराह खान, फरहान अख्तर, सोनाली बेंद्रे, रवीना टंडन, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, जेनेलिया डिसूजा, संजय कपूर, महीप कपूर, श्वेता बच्चन, सीमा खान सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें