फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में ऐश्वर्या ने भेंट किए बाल! जानें क्या है इस वायरल तस्वीर का सच

Fri, 01 Sep 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Rai Bachchan at Cannes
गणेश चतुर्थी का खुमार पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर छाया हुआ है। हर बड़े स्टार ने अपने घर पर गणपति की स्‍थापना की है। बच्चन परिवार भी हर साल अपने घर पर गणेश स्‍थापित करते हैं। इस गणेश चतुर्थी पर ऐश्वर्या को लेकर जो खबर आई उससे हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय
दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर जमकर वायरल हुई जिसमें वो गंजी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक मैसेज भी भेजा गया कि ऐश्वर्या ने अपने बाल तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में भेंट कर दिए हैं।

पढ़ें- VIDEO: शाहरुख खान ने भी की भगवान गणेश की पूजा, हाथ जोड़ विसर्जन के लिए निकले
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय
इस फोटो के साथ जो मैसेज था उसमें लिखा था, 'हर वक्त खूबसूरत दिखना ही असली खूबसूरती है... ईश्वर पर वह खूबसूरती न्यौछावर कर देना और भी खूबसूरत है। भगवान के सामने चाहे दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत हो या कोई साधारण-सी बूढ़ी महिला, उनके लिए दोनों समान हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने बाल तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दान दे दिए हैं।'

पढ़ें- आखिर कहां गायब हो गई महाभारत की 'कुंती', 30 साल बाद भी नहीं है कोई सुराग

4 of 5
ऐश्वर्या राय
दो दिन से ये तस्वीर वायरल हो रही है। लोगों ने तो इस खबर पर विश्वास भी कर लिया था। लेकिन सच कुछ और ही है। ऐश्वर्या अक्सर मंदिर में दर्शन के लिए जाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय
उनकी इस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। ओरिजनल फोटो ये है। जिसमें उन्हें फोटोशॉप के जरिए गंजा कर दिया गया था। बता दें कि ऐश्वर्या इन दिनों अपनी अगली फिल्म फन्ने खां को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्‍म में उनके हीरो आर माधवन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें