ऐश्वर्य राय बच्चन जल्द ही एक थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस बात की पुष्टि फिल्म की को-प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा ने की है। फिल्म को प्रोड्यूस सिद्धार्थ आनंद करेंगे। मीडिया से बातचीत में प्रेरणा ने बताया कि हम एक थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं। मैं और सिद्धार्थ इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : SELF
इस बात की उम्मीद है कि ऐश्वर्या राय बच्चन, 1967 में आई हिट हिंदी फिल्म 'रात और दिन' की रीमेक में काम कर सकती हैं। बता दें कि इस फिल्म के लिए अभिनेत्री नरगिस को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। उन्होंने इस फिल्म में मल्टी पर्सनालिटी डिसऑर्डर से पीड़ित का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
3 of 4
गौरतलब है कि फिल्म 'रात और दिन' नरगिस की आखिरी फिल्म थी। प्रेरणा ने कहा कि मैंने संजय दत्त से इस बारे में बात की थी। मैं ऐश्वर्या से भी इस बारे में बात कर रही हूं और मेरी यह विश है कि वह यह रोल करने के लिए तैयार हो जाएं। हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि ऐश्वर्या फिलहाल 'फन्ने खां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह श्री नारायण सिंह की भी एक फिल्म का हिस्सा हैं, जिसका प्रोडक्शन क्रियाज एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा।
पढ़ें: टी-सीरीज किंग गुलशन कुमार की बेटी बनीं मां, 3 साल पहले इस शख्स से ऐसे की थी शादी