फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे: ऐश्वर्या ने फैंस को तोहफे में दिया 'फन्ने खां', फर्स्ट लुक देख अभिषेक हो जाएंगे कायल

Wed, 14 Feb 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Aishwarya Rai Bachchan
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ठीक एक साल पहले 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती दिखी थीं तो वहीं अब उनकी मोस्ट अवेटड फिल्म 'फन्ने खां' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या के लुक को KriArj Entertainment ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या मिलिट्री जैकेट के साथ ब्लैक टॉप और जींस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही गॉगल्स उन पर जच रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Aishwarya Rai Bachchan
कुछ दिन पहले ऐश्वर्या के इसी लुक की एक तस्वीर वायरल हुई थी। उस वक्त ऐसा कहा जा रहा था कि यह तस्वीर शूटिंग के दौरान की है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
Aishwarya Rai Bachchan
इस फिल्म को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। बतौर फिल्ममेकर उनकी यह पहली फिल्म होगी। वहीं 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्म बनाने वाले राकेश ओम प्रकाश मेहरा प्रेरणा अरोड़ा के साथ मिलकर फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें