फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पति अभिषेक बच्चन के साथ 'देसी गर्ल' पर किया ऐसा जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

Wed, 24 Feb 2021 02:08 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अराध्या बच्चन - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन पूर्व विश्व सुंदरी होने के साथ-साथ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होती हैं। ऐश्वर्या हाल ही में परिवार के साथ कजिन श्लोका शेट्टी की शादी में शामिल होने बंगलुरू पहुंची थीं। वहां से ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : Aishwarya Fan Page Instagram
ऐश्वर्या इस शादी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने पेस्टल रंग का आउटफिट पहना था और साथ ही मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पुरा किया था। वहीं दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या लाल रंग के ऐथिनिक आउटफिट में भी नजर आईं। उनकी बेटी आराध्या ने भी लाल रंग का अनारकली सूट पहना था जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं। इन तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या का डांस भी जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram
दरअसल वीडियो में ऐश्वर्या पति अभिषेक के साथ प्रियंका चोपड़ा के गाने 'देसी गर्ल' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। दर्शकों को ऐश्वर्या का डांस बेहद पसंद आया है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।


 

4 of 5
ऐश्वर्या, अभिषेक - फोटो : Social Media
बता दें कि ऐश्वर्या की ये तस्वीरें और वीडियो उनके फैनपेज पर साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि ऐश्वर्या पार्टी इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस शादी में ऐश्वर्या के साथ उनकी मां वृंदा राय भी मौजूद थीं। बता दें कि श्लोका वृंदा राय की बहन की बेटी हैं। ऐश्वर्या और श्लोका मौसेरी बहने हैं, लेकिन उनमें सगी बहनों से भी बढ़कर प्यार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय
अब ऐश्वर्या की ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनकी खूबसूरती पर फैंस भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद गई थीं। ऐश्वर्या फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन वो समय निकालकर इस शादी में शरीक हुईं थीं। ऐश काफी समय से फिल्मों से दूर हैं ऐसे में फैंस भी बेसब्री से ऐश्वर्या की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें