फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल में ऐश्वर्या राय के साथ हुआ कुछ ऐसा, रोते हुए निकलीं बाहर

Tue, 21 Nov 2017 01:36 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या का 6वां बर्थडे मनाया था। इसके बाद कल एक एनजीओ के साथ मिलकर अपने स्वर्गीय पिता कृष्‍णराज राय का जन्मदिन सेलीब्रेट किया। इस इवेंट के दौरान ही ऐश्वर्या के साथ कुछ ऐसा हुआ जो वो रोने पर मजबूर हो गईं।
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
इस इवेंट के दौरान मीडिया पर्सन से ऐश्वर्या राय इतना परेशान हो गईं कि वो रोने लगीं। दरअसल, इवेंट में ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। इस मौके पर ऐश्वर्या ने 100 बच्चों की सर्जरी का खर्च उठाने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
इवेंट को एक एनजीओ और हॉस्पिटल ने मिलकर ऑर्गनाइज किया था। यहां ऐश्वर्या बच्चों से भी मिलीं। सब कुछ ठीक चल रहा था तभी मीडिया फोटोग्राफर्स ऐश्वर्या, आराध्या और नानी वृंदा की तस्वीरें खींचने लगे। फोटो खींचने के चक्कर में मीडिया के बीच अफरा-तफरी मच गई। 

उन्होंने फोटोग्राफर्स को डांटते हुए कहा, 'कृप्या ये सब बंद करें। आप लोगों को काम करना नहीं आता। ये कोई प्रीमियर नहीं है। एक हॉस्पिटल है। शांति से फोटो लें हम कहीं नहीं जा रहे हैं यहीं खड़े हैं। यहां छोटे-छोटे बच्चे हैं। ये कोई पब्लिक इवेंट नहीं है।'

पढ़ें- 19 की उम्र में 27 साल बड़े डायरेक्टर से की थी शादी, सलमान खान की मां बनने के बाद गुमनाम हुईं हेलन

4 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या ने कहा कि आप लोग शांत हो जाएं और फिर फोटो लें। लेकिन उनकी बात किसी भी मीडिया पर्सन ने नहीं सुनी। ऐश्वर्या के बार-बार मना करने के बावजूद फोटोग्राफर्स लगातार तस्वीरें खींचते रहे। ये सब देखकर ऐश्वर्या का मूड खराब हो गया।

पढ़ें- दीपिका का सिर काटने पर 10 करोड़ का इनाम, ट्विंकल खन्ना ने उड़ाया मजाक- 'इस पर भी GST लगा है क्या'
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
इतना ही नहीं ऐश्वर्या की आंखों में आंसू भी आ गए। ऐश्वर्या रोते हुए इवेंट से बाहर निकल गईं। किसी एक्ट्रेस के साथ मीडिया का ऐसा बर्ताव पहली बार नहीं है। अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को इस तरह के मिसबिहेव का सामना करना पड़ता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
बता दें कि ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्‍ने खां' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर नजर आएंगे। इसमें ऐश्वर्या अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें