ऐश्वर्या राय बच्चन की दमदार अदाकारी की ही नहीं, उनकी खूबसूरती की भी दुनिया दीवानी है। हिंदी सिनेमा को उन्होंने अपने दम पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा हिंदी सिनेमा ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा में भी मनवाया है। अभिनेत्री को विश्व सुंदरी भी कहा जाता है। अभिषेक बच्चन से शादी के बाद भले ही ऐश्वर्या ने कम फिल्में की हों, लेकिन दमदार फिल्में कीं। इसके साथ ही वह कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने 1997 में फिल्म 'इरुवर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। इस दम पर उन्होंने करोड़ों फैंस बनाए और इतने साल के करियर में उन्होंने करोड़ों की संपत्ति भी बना ली। आज अभिनेत्री अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेत्री की नेट वर्थ के बारे में...