ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : ट्विटर
जब मॉडलिंग और मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों आईं तो बहुत संघर्ष रहा या चीजें आसान रहीं?
शुरू से अभी तक मिला-जुला रहा है। बातें बहुत बनती हैं, मैं इंडस्ट्री और निर्देशकों की बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझ पर शुरू से विश्वास जताया। काम के मामले में हमारे पास बहुत ही समर्पित, जुनूनी और रचनाशील निर्देशक हैं। मैं आभारी हूं कि इन सभी लोगों ने मेरे लिए किरदार सोचे और मुझे मौका दिया। अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम करके मेरा अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा है और मैं इससे बहुत खुश हूं। कड़ी मेहनत तो सबको करनी पड़ती है। अगर आज भी मैं अपने ससुर अमिताभ जी से बात करती हूं तो प्रेरणा मिलती है।