फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेतन्याहू के प्रोग्राम में सालों बाद Ex BF से मिलीं ऐश्वर्या, ससुर और पति के सामने करना पड़ा अवॉयड

Sat, 20 Jan 2018 09:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा भारत में 6 दिन के दौरे पर आए हैं। नेतन्याहू ने कल यानी गुरुवार को मुंबई के ताज पैलेस होटल में 'शलोम बॉलीवुड' के नाम से एक प्रोग्राम का आयोजन किया था।
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
इस फंक्‍शन में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय से लेकर रणधीर कपूर और कई बड़े फिल्ममेकर्स ने भी शिरकत की। नेतन्याहू जहां अमिताभ बच्चन को देखकर स्तब्‍ध रह गए वहीं उन्होंने कहा कि वो इजराइल में बॉलीवुड देखना चाहते हैं। उन्हें बॉलीवुड से प्यार है। सभी कलाकारों ने नेतन्याहू के साथ सेल्फी भी ली।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन
इस फंक्‍शन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे ऐश्वर्या राय बच्चन अनकंफर्टेबल हैं। दरअसल, यहां अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या के अलावा ऐश के एक्स ब्वॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। ब्रेकअप और शादी के बाद पहली बार दोनों को एक साथ देखा गया।
 

 

4 of 6
अमिताभ बच्चन
ऐश्वर्या के ये एक्स ब्वॉयफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि विवेक ओबेरॉय हैं। विवेक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ इस प्रोग्राम में पहुंचे थे। बता दें कि ऐश्वर्या की वजह से सलमान खान विवेक पर भड़के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद ऐश और विवेक का ब्रेकअप हो गया था।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
विवेक ओबेरॉय
इस फंक्‍शन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी। हालांकि जो तस्वीर बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है उसमें ऐश और विवेक दोनों नजर आ रहे हैं। विवेक ओबेरॉय ने भी नेतन्याहू के साथ वाली एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन
विवेक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आपसे मिलकर ‌अविश्वसनीय खुशी हुई सर। आप इजराइल के अद्भुत राजदूत हैं। आज आपने हम सबका दिल जीत लिया। जल्द ही इजराइल आकर वहां की संस्कृति और सुंदरता को देखना चाहूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें