फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शाहरुख समेत सेलिब्रिटीज का नहीं थम रहा गुस्सा

Sat, 16 Feb 2019 09:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya, shah rukh khan - फोटो : file photo
जम्मू के पुलवामा में आतंकवादियों के हमले से पूरे देश में गुस्सा है। हमलेे के बाद हर कोई आतंकियों को सबक सिखाने की बात कर रहा है। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने इस हमले की निंदा की है और जवानों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aishwarya rai bachchan - फोटो : file photo
शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इटारसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस हमले का बदला लिया जाएगा। वहीं इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी इंदौर में जवानों को श्रद्धांजलि दी। ऐश्वर्या राय एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बतौर गेस्ट पहुंची थीं, जहां उन्होंने शहीद जवानों के नाम मोमबत्ती जलाकर उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh khan - फोटो : file photo
सुपरस्टार शाहरुख खान ने ट्वीट कर कहा कि 'बहादुर जवानों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। हमारे देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जवानों की आत्मा को भगवान शांति दे।'


 

4 of 5
Aamir khan - फोटो : file photo
आमिर खान ने हमले के दिन ही ट्वीट कर संवेदनाएं जताई। उन्होंने लिखा कि 'पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में पढ़कर मैं हरान हूं। यह बहुत दुखद है। उन जवानों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan - फोटो : file photo
एक्टर वरुण धवन ने लिखा कि 'हमारे जवानों पर किया गया हमला बेहद कायराना है। हमारा दिल उन जवानों के लिए धड़कता है जो हमारी सुरक्षा में लगे हुए हैं।' 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें