फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ- अभिषेक के बाद अब ऐश्वर्या और आराध्या भी नानावती अस्पताल में भर्ती, नजर आए कोरोना के लक्षण

Fri, 17 Jul 2020 10:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या और आराध्या - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद उनके परिवार का भी टेस्ट किया गया। परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए, केवल जया बच्चन को छोड़कर। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं अब खबर है कि अमिताभ की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को भी नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Social Media
दरअसल ऐश्वर्या और आराध्या के अंदर कोई कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसके चलते दोनों मां बेटी को घर में ही होम क्वारंटीन किया गया था। लेकिन अब खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या को लगातार बुखार की शिकायत हो रही थी। जिसके चलते डॉक्टर्स उनका चेकअप करने  घर पहुंचे थे। डॉक्टर्स को उनमें कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए। जिसके बाद उन्हें भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या को लगातार बुखार बना हुआ था और गले में दर्द की भी शिकायत थी। ऐश्वर्या में लक्षण दिखने के बाद उनकी बेटी आराध्या बच्चन का भी दोबारा से टेस्ट किया गया है। जिसके बाद दोनों मां बेटी को नानावती अस्पताल ले जाया गया। वहीं अमिताभ और अभिषेक की हालत इस समय स्थिर बनी हुई है।

4 of 5
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने रात के वक्त अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। तुरंत बाद अभिषेक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उस वक्त ऐश्वर्या और आराध्या में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे थे, वहीं  जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां के साथ अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या और आराध्या में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे थे जिसके चलते दोनों मां बेटी को घर में ही क्वारंटीन किया गया था। बता दें कि बच्चन परिवार ही नहीं बल्कि अनुपम खेर की मां, उनके भाई, भाभी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनका इलाज जारी है। अनुपम खेर वक्त वक्त पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को परिवार की तबीयत की जानकारी दे रहे  हैं।

पढ़ें: सुशांत के केस में पुलिस को मिली अहम जानकारी, रिया करती थीं उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें