फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर के जन्मदिवस पर तस्वीर शेयर कर अभिषेक भावुक, बेटी ऐश्वर्या ने लिखी इमोशनल पोस्ट

Thu, 21 Nov 2019 12:22 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपनी बेटी आराध्या का 8वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। ऐश्वर्या ने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 20 नवंबर को ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का भी जन्मदिवस था। ऐसे में ऐश ने पिता को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया ।
विज्ञापन

2 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
इस पोस्ट में ऐश के अलावा उनकी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या नजर आ रही हैं। इन तीनों के पीछे पिता कृष्णराज की तस्वीर दिख रही है । इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऐश ने लिखा, 'पापा हम आपसे बेहद प्यार करते हैं, दिल से।' वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपने ससुर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है । 
विज्ञापन

3 of 5
पिता के साथ ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा। हम आपको मिस करते हैं।' इस मौके पर ऐश्वर्या राय अपनी मां और बेटी के साथ एक एनजीओ पहुंचीं । ईवेंट से तीनाें की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । यहां वृंदा राय ऑफ व्हाइट साड़ी में दिखीं । 
 

4 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
वहीं ऐश्वर्या पिंक कलर का ब्लेजर पहने नजर आईं । आराध्या जींस-टॉप और पोनी टेल में क्यूट लग रही थीं । बता दें कि अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या के बर्थडे पर जुहू में एक शानदार पार्टी रखी थी । इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अपने बच्चों को लेकर पहुंची थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya rai
ऐश्वर्या की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव थे । अब ऐश की अगली फिल्म मणिरत्नम के साथ है । इस फिल्म का नाम 'Ponniyan Selvan' है । वहीं ऐश पति अभिषेक के साथ अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आएंगी । 
 

मरजावां की 'आरजू' ने अमर उजाला से साझा किए कामयाबी के राज, मां को लेकर कही बड़ी बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें