अभी कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की खूबसूरत फोटो शेयर की थी। किसी वैवाहिक समारोह में गए बच्चन परिवार की ये फोटो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल होने लगी थी।
विज्ञापन
2 of 5
bacchan barat
ट्रेडिशनल आउटफीट में पूरा परिवार शानदार लग रहा था। मगर अब सोमवार को उसी समारोह का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होने लगा है। जिसमें पूरा बच्चन परिवार बारात में जमकर थिरकता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
'Bewitching Bachchans' नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक, कमेंट और रीट्वीट कर रहे हैं। बारात में जहां अभिषेक बच्चन पूरे जोश में नाचते दिख रहे हैं तो ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या और अपनी बेटी अराध्या के साथ चेहरे में मुस्कान लिए बारात एन्जॉय कर रही हैं।
A clip of Abhishek and Aishwarya dancing with the baraat with Aaradhya pic.twitter.com/IT8GEZIEyF
— Bewitching Bachchans (@TasnimaKTastic) November 14, 2017
4 of 5
बारात के इस वीडियो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा भी पूरे भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय की मार्च में हुई मौत के अलावा पूरा बच्चन परिवार साल भर ऐसी ही खुशियों में नजर आया।
बता दें कि 16 नवम्बर को अभिषेक-ऐश्वर्या अपनी इकलौती बेटी अराध्या का 6ठां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। जिसका सेलिब्रेशन भी पूरे जोर-शोर से होने की उम्मीद है।