Ahmed Khan
फिल्म के विवाद पर उनके पक्ष के बारे में पूछे जाने पर अहमद खान ने बताया, 'कल को 30 साल बाद कोई 'बागी' बनाएगा तो उस वक्त मेरा बेटा क्या कहेगा यह मुझे नहीं मालूम लेकिन इस वक्त मैं यही कहूंगा कि यह बहुत ही अच्छा है और मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है। मेरा स्वाभाव ऐसा ही है कि ठीक है करते रहो कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए मुझे 'मिस्टर इंडिया 2' को बनाए जाने को लेकर कोई दिक्कत नहीं लगती है। जिन्हें दिक्कत लगती है उन्हें यह पहले ही बना लेनी चाहिए थी। वे 30 साल तक किसका इंतजार कर रहे थे। रही फिल्म को बनाने को लेकर पूछे जाने की बात तो किसी ना किसी से तो पूछा ही गया होगा, बोनी कपूर (फिल्म के निर्माता) या किसी और से।'