फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दो बीघा जमीन' से लेकर 'पीपीली लाइव' तक, इन पांच फिल्मों में दिखी किसानों की बदहाली

Tue, 29 Sep 2020 06:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दो बीघा जमीन, पीपीली लाइव - फोटो : twitter: @buzzbihar/ @BookMyBollywood
इन दिनों देश के कई हिस्सों में सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला रहा है। यह प्रदर्शन हाल ही में बने कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहा है। किसानों के संघर्ष को हिंदी सिनेमा भी अलग-अलग तरह से दिखाता रहा है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें किसानों के संघर्ष को दिखाया गया है। एक नजर ऐसी ही फिल्मों पर...
विज्ञापन

2 of 6
दो बीघा जमीन - फोटो : file photo
दो बीघा जमीन
यह हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक हैं। फिल्म दो बीघा जमीन 1953 में आई थी। इस फिल्म में किसानों की दशा को सही तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में एक किसान को अपनी जमीन हासिल करने के लिए किस तरह के बुरे दौर से गुजरना पड़ा, इसको बेहद शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया है। फिल्म दो बीघा जमीन में बलराज साहनी, निरूपा रॉय, मीना कुमारी और जगदीप सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

3 of 6
मदर इंडिया - फोटो : file photo
मदर इंडिया
यह फिल्म 1957 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म मदर इंडिया हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म है। इस फिल्म में किसान महिला की गरीबी और भुखमरी को दिखाया गया है। फिल्म मदर इंडिया कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है। इस फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त, बलराज साहनी, राजेन्द्र कुमार, राज कुमार और कन्हैया लाल सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

4 of 6
उपकार - फोटो : file photo
उपकार
इस फिल्म में भी किसानों की बदहाली को दिखाया गया है। फिल्म उपकार में मनोज कुमार, आशा पारेख, प्रेम चोपड़ा, कन्हैया लाल, प्राण और मदन पुरी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी गरीब किसान मां की है जो अपने दो में से एक ही बेटे को ही पढ़ाई के लिए शहर भेज पाती है। वहीं दूसरा बेटा गांव में किसानी करता है। इस दौरान उसकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म उपकार साल 1967 में आई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
लगान - फोटो : file photo
लगान
इस फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, कुलभूषण खरबंदा और रघुवीर यादव सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। किसानों के लगान पर बनी यह भी बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक हैं। यह फिल्म 2001 में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीपली लाइव का पोस्टर - फोटो : file photo
पीपीली लाइव
इस फिल्म का निर्माण दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने किया था। इस फिल्म की कहानी गरीबी से जूझते एक किसान की है। इस फिल्म के जरिए किसान की परेशानी बयां करने के अलावा मीडिया की फूहड कवरेज पर भी कटाक्ष किया गया है। फिल्म पीपीली लाइव 2010 में आई थी। इस फिल्म में ओंकार दास मणिकपुरी और रघुवीर यादव मुख्य भूमिका में थे।


पढ़ें: Sushant Singh Rajput case: रिया कैसे चुका रही हैं सतीश मानेशिंदे की महंगे फीस, खुद बोले अभिनेत्री के वकील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें