फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo की वजह से AIB और रजत कपूर को बड़ा झटका, 'मामी' फिल्म फेस्टिवल नहीं मिली जगह

Tue, 09 Oct 2018 05:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड सिनेमा के बाद बॉलीवुड में भी #MeToo अभियान ने जोर पकड़ लिया है। इस अभियान के तहत बॉलीवुड की कई हीरोइनों ने सहयोगी एक्टर और डायरेक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। #MeToo के तहत तनुश्री दत्ता, कंगना रनौत सहित कई महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई है। वहीं इस मामले में फंसे एक्टर रजत कपूर और कॉमेडी ग्रुप AIB के लिए बुरी खबर है। 
विज्ञापन

2 of 6
बता दें कि हाल ही में AIB ग्रुप के स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती सहित गुरसिमरन खंभा और तन्मय भट्ट पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं दिग्गज कलाकार रजत कपूर पर भी दो महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसमें से एक महिला पत्रकार हैं। पीड़ित पत्रकार महिला का आरोप है कि रजत कपूर ने टेलीफोनिक इंटरव्यू के दौरान काफी गंदी भाषा का प्रयोग किया। उनकी इस भाषा से वह काफी असहज हो गईं थीं।
विज्ञापन

3 of 6
वहीं AIB ग्रुप और रजत कपूर के यौन उत्पीड़न के मामले को देखते हुए मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंज इमेज (MAMI) ने उन्हें बड़ा झटका दिया है। खबरों की मानें तो 'मामी' फिल्म फेस्टिवल ने रजत कपूर की फिल्म 'खड़ंक' और AIB की पहली मूवी 'चिंटू का बर्थडे' को फिल्म फेस्टिवल से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि 'मामी' का यह फैसला रजत कपूर सहित AIB के लिए काफी बडा झटका है। 

4 of 6
अपने एक बयान के जरिए मामी ने यहव जानकारी दी है। बयान में लिखा है- 'हम बतौर एकेडमी #MeToo अभियान का समर्थन करते हैं। हाल ही तमाम मुद्दों को देखते हुए, हमने फैसला लिया है कि AIB की फिल्म चिंटू का बर्थडे और रजत कपूर की खड़ंक को बाहर किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
गौरतलब है कि पीड़ित महिला पत्रकार द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने का बाद रजत कपूर ने सार्वजनिक रूप से पीड़िता से माफी मांगी। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा- 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी कोशिश की है कि मैं एक सभ्य इंसान बनूं और वही करूं जो सही है। हालांकि मेरे किसी एक्शन या शब्दों से किसी को भी तकलीफ हुई है तो मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वहीं AIB ग्रुप के स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती सहित गुरसिमरन खंभा और तन्मय भट्ट पर कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया है। पीड़ित महिलाओं में से एक ने उत्सव चक्रवर्ती के अश्लील मैसेज के स्क्रीन शॉट भी ट्विटर पर शेयर किए हैं। बताया जा रहा है कि पहली महिला के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस सकते में आ गई है और उन्होंने उत्सव चक्रवर्ती के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें