फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के डेढ़ महीने बाद ही दीपिका पादुकोण ने बताया प्रेग्नेंसी प्लान, रणवीर को भी नहीं है पता

Sat, 29 Dec 2018 04:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika, ranveer - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को डेढ़ महीना हो गया है। शादी होते ही यह दोनों स्टार काम पर लौट आए हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण ने हाल में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में दीपिका ने मां बनने को लेकर अपनी राय साझा की। साथ ही दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनका प्रेग्नेंसी प्लान क्या है?
विज्ञापन

2 of 6
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
दीपिका से पूछा गया कि समाज में शादी के बाद महिलाओं की प्रेग्नेंसी को लेकर जो धारणा बनी हुई है उसे आप कैसे हैंडल करेंगी? इस पर दीपिका ने कहा - 'मुझे नहीं लगता है कि कुछ हैंडल करने की जरूरत है। लोगों की नजरें जब आप पर रहती है तो उस वक्त आपको हर तरह की अफवाहों को झेलना पड़ता है।'
विज्ञापन

3 of 6
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
दीपिका ने आगे कहा - 'कभी-कभी लोग अनुमान लगा लेते हैं और वह सही साबित हो जाता है और कभी गलत। हमारी इंडस्ट्री में यह सब बातें बहुत ही आम हैं। इस वजह से हैंडल करने जैसा कुछ नहीं है। जब होना होगा तो होगा ही। शादी के बाद मां बनने का दायित्व हमारे समाज में तेजी से बढ़ता है। ऐसा कई सारी महिलाओं से सुना है।' 

4 of 6
ranveer deepika - फोटो : File Photo
दीपिका पादुकोण से पहले हाल ही में रणवीर सिंह से भी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछा गया था। यह वाकया उस वक्त हुआ जब सिंबा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर रिलीज के लिए मेकर्स ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। इस दौरान एक महिला पत्रकार ने रणवीर से पूछा, 'आपने कुछ दिन पहले कहा था कि मुझे पता था दीपिका 6 महीने में मेरे बच्चों की मां बनेगी। यह कहने के पीछे आपका क्या मतलब था।'
विज्ञापन

5 of 6
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रणवीर ने कहा - 'मैं उससे 2012 में मिला था और मुझे पता था कि अगले 6 महीने में वह मां बनने वाली है।' रणवीर के इस जवाब पर रोहित शेट्टी सहित सारा भी हंस पड़ी थीं। आपको बता दें, शादी से पहले दीपवीर ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इस बीच दीपिका का फिल्मफेयर को दिया इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में दीपिका ने कई खुलासे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika ranveer - फोटो : file photo
दीपिका ने बताया कि 4 साल पहले ही उनकी सगाई हो गई थी लेकिन इस बारे में केवल उनके पैरेंट्स को ही पता था। फिल्म इंडस्ट्री से किसी को इस बारे में भनक तक नहीं थी। दीपिका और रणवीर इस सगाई को प्राइवेट रखना चाहते थे। दीपिका ने आगे बताया कि 6 साल के रिलेशनशिप के दौरान ऐसा कई बार हुआ जब रणवीर सिंह से लड़ाई भी हुई लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमने ब्रेकअप के बारे में सोचा हो।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें