फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी होते ही इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, ससुराल और मायका को एक साथ देख लिखा ये पोस्ट

Mon, 03 Dec 2018 01:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and nick jonas - फोटो : Instagram
शादी किसी भी लड़की के लिए उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हो चुकी है लेकिन अब धीरे-धीरे प्रियंका चोपड़ा खुद शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए भावुक हो गईं। इस पोस्ट से प्रियंका के दिल का हाल साफ नजर आ रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा - 'शादी समारोह के दौरान एक डांस प्रतियोगिता के रूप में शुरू हुई। शुरुआत में दोनों ही पक्षों में जीतने की ललक थी। यह भी खत्म हुआ और आखिर में इसमें प्यार ही प्यार था।' दरअसल, यह वीडियो निकयंका की संगीत सेरेमनी का है। इस वीडियो में प्रियंका का मायका और ससुराल एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की संगीत सेरेमनी का वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे यह किसी अवॉर्ड फंक्शन का हो। यह फंक्शन काफी ग्रैंड लेवल पर हुआ था जो कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। सेरेमनी में निक अपने डांस का जलवा दिखाते नजर आए तो वहीं प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ ठुमके लगाते हुए दिखाई दीं।  

4 of 5
priyanka - फोटो : Instagram
आपको बता दें, प्रियंका और निक जोनस की शादी होते ही शाम को उम्मेद भवन के बाहर जोरदार आतिशबाजी भी हुई थी। इस आतिशबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप आसमान को इंद्रधनुष के सात रंगों से सजा हुआ देखेंगे। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उम्मेद भवन पैलेस के बाहर का है। इस वीडियो में आपको आतिशबाजी की आवाज साफ सुनाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and Denise Miller Jonas - फोटो : instagram
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक डेनियल ने अपनी सबसे छोटी बहू प्रियंका को शादी के बाद सबसे पहला तोहफा दिया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका की सास ने उन्हें हीरे के इयररिंग्स तोहफे में दिया है। इन इयररिंग्स की कीमत 79,500 डॉलर है जो कि भारतीय करंसी के अनुसार 55.46 लाख रुपए है। यह कोई मामूली इयररिंग्स नहीं है। इस इयररिंग्स में 6.7 कैरेट के कुल 170 हीरे जड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें