मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों लगातार लाइम लाइट में बने हुए हैं। अफेयर और फिर शादी की सुगबुगाहट के बीच अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी जिससे इन खबरों को और जोर मिला। अर्जुन इन तस्वीरों में फेमस फैशन डिजाइनर के कपड़ों को पहने हुए नजर आ रहे हैं जिसका कैप्शन बहुत कुछ इशारा कर रहा है।