फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' देख भाई अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानकर जाह्नवी को भी नहीं होगा यकीन

Fri, 20 Jul 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' आज यानी 20 जुलाई को रिलीज हो गई । क्रिटिक्स ने फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं दिए हैं । कहा जा रहा है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी धीमा है । वहीं सेकेंड हाफ ठीक-ठाक और क्लाइमैक्स निराश करने वाला है । 
विज्ञापन

2 of 5
धड़क
'धड़क' के रिलीज होने से पहले मेकर्स ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी । स्क्रीनिंग में जाह्नवी के परिवार से अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और खुशी कपूर पहुंची थीं । साथ ही जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी की फोटो लिए नजर आईं थीं ।
विज्ञापन

3 of 5
धड़क
फिल्म देखने के बाद अर्जुन कपूर ने ट्वीट कर बताया कि उनको फिल्म कैसी लगी । उन्होंने लिखा, 'आज धड़क रिलीज हो रही है । शशांक खैतान ने बेहद खूबसूरत लव स्टोरी बनाई है और ईशान-जाह्नवी ने बेहतरीन काम किया है।'



 

4 of 5
धड़क
'ईशान तुमने अपनी एक्टिंग और एनर्जी से दिल जीत लिया । वहीं जाह्नवी की एक्टिंग देख तो मेरी बोलती ही बंद हो गई । मुझे तुम दोनों पर बहुत गर्व है ।' बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी अपने सौतेले भाई अर्जुन के बहुत करीब आ गईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धड़क
हर नाजुक मौकों पर अर्जुन, जाह्नवी के साथ नजर आते हैं । जाह्नवी ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि अर्जुन भइया उनकी ताकत हैं । साथ ही यह भी कहा था कि फिल्म देखने के बाद अर्जुन बहुत खुश हुए थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें