फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उरी' के बाद मनोहर परिकर ने पूछा था 'हाउज द जोश', भावुक कर देगा ये वीडियो

Mon, 18 Mar 2019 12:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manohar Parrikar, Vicky Kaushal - फोटो : social media
लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने रविवार शाम आखिरी सांस ली। वह 63 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। वह देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके थे। वह चार बार गोवा के सीएम भी रहे। उनकी सादगी और मृदुल स्वभाव ने हमेशा सबको आकर्षित किया। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड के गलियारों में भी इस शोक की गूंज है।
विज्ञापन

2 of 5
मनोहर परिकर - फोटो : पीटीआई
इस साल 11 जनवरी को रिलीज हुई विकी कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म का एक डायलॉग तो 'हाउज द जोश' तो बहुत फेमस हुआ। एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने लोगों को 'हाउस द जोश' कहकर संबोधित किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में मनोहर पारिकर - फोटो : अमर उजाला
उस दौरान परिकर ने एक सुर में तीन बार ‘हाउज द जोश’ बोला और कहा, ‘मैं अपना जोश आप लोगों में भरता हूं। यहां बैठकर कुछ बोलना चाहता हूं।’ इसके बाद फिल्म का यह संवाद प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं में खासा लोकप्रिय हो गया।

देखें वीडियो...

4 of 5
मनोहर परिकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
कश्मीर के उरी में 18 सितंबर, 2016 को सैन्य बेस पर पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 19 जवानों की मौत के महज 12 दिन में भारत ने पाक कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी थी। इस सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे उस समय रक्षा मंत्री पद पर मौजूद परिकर की भूमिका को बेहद अहम माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manohar Parrikar - फोटो : Self
पर्रिकर की बहादुरी, जोश और जज्बे का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि जनवरी में बीमारी की हालत में उन्होंने विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया था।  इस दौरान उनकी नाक में ट्यूब डली हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें