फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोल होते ही करण जौहर को हुआ गलती का अहसास, आए शाहरुख के पास और शेयर की प्यारी सी सेल्फी

Sun, 24 Mar 2019 01:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar Shahrukh Khan - फोटो : instagram
करण जौहर (Karan Johar) हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के खिलाफ लिखे गए ट्वीट को लाइक करने के बाद काफी ट्रोल हुए। बात इतनी बढ़ गई थी कि करण जौहर के सफाई देने के बाद खुद किंग खान भी अपने दोस्त का सपोर्ट करने सोशल मीडिया पर आ गए। इस पूरे मामले के बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान करण जौहर और शाहरुख खान की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद क्या हुआ उसका सबूत यह वायरल तस्वीर है।
विज्ञापन

2 of 5
karan johar and shahrukh khan - फोटो : social media
फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान जो कुछ भी इन दो स्टार्स के बीच हुआ उसे खुद करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। करण जौहर (Karan Johar) ने सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- 'मैं प्यार पसंद करता हूं।' खास बात यह है कि इस तस्वीर में पीछे की ओर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों ही नजर आ रहे हैं। करण और शाहरुख की यह तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों के बीच बीते दिनों जो कुछ भी हुआ उसका असर इन दोनों की दोस्ती पर बिल्कुल नहीं पड़ा है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Karan Johar Akshay Shahrukh - फोटो : file photo
दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक यूजर ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी' के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर एक ट्वीट किया। यूजर ने लिखा- 'होली के मौके पर केसरी की कमाई काफी कम रही लेकिन त्योहार के दिन पर ही रिलीज शाहरुख खान की जीरो की कमाई तो आधी भी पहुंच नहीं पाई थी।' इस ट्वीट के साथ यूजर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया था। दिलचस्प बात यह है कि यूजर के इस कमेंट को फिल्म मेकर करण जौहर ने रि-ट्वीट कर दिया। करण जौहर के रि-ट्वीट करते ही यूजर्स भड़क गए।

4 of 5
karan johar - फोटो : file photo
करण जौहर (Karan Johar) का यह ट्वीट चुटकियों में वायरल हो गया इसके बाद सोशल मीडिया पर #ShameOnKaranJohar ट्रेंड करने लगा। करण जौहर के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ देर बाद करण जौहर ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके बाद करण जौहर ने अपनी सफाई में सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट किए। करण जौहर ने पहले ट्वीट में लिखा- 'मेरे ट्विटर अकाउंट में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई है। अजीब सी चीजें होने लगी हैं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan - फोटो : file photo
करण जौहर (Karan Johar) के इस ट्वीट के बाद शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी उनके सपोर्ट में उतर आए थे। किंग खान ने लिखा था- 'मुझे सोशल मीडिया पर सफाई देने से सख्त नफरत है। करण जौहर टैक्नॉलजी में थोड़े कमजोर हैं, लेकिन उनमें अन्य काफी क्वॉलिटीज हैं, जैसे कि कपड़ों के मामले में उनकी पसंद का कोई मैच नहीं। जिंदगी की तरह ट्विटर पर दिशा निर्देश नहीं आते, इसलिए गलतियां होना स्वभाविक है....और फिर करण जौहर की उंगलियां तो वैसे भी मोटी हैं। कृपया परेशान न हों। प्यार फैलाएं, नफरत या गुस्सा नहीं। तब और मजा आएगा।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें