फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए बॉलीवुड के कोच नंबर वन से, फरहान को 'मिल्खा' बनाने के बाद अब बना रहे 'लाल सिंह चड्ढा' को रेसर

Wed, 08 Jul 2020 01:48 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
भाग मिल्खा भाग जैसी शानदार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में अभिनेता फरहान अख्तर को बेजोड़ धावक बनाने वाले ट्रेनर मेल्विन क्रस्टो का मानना है कि किसी धावक को प्रशिक्षित करना आसान है बजाय किसी कलाकार को फिल्म के लिए प्रशिक्षित करने के। मेल्विन का ये भी कहना है कि स्पोर्ट्स बायोपिक करना आसान नहीं है और इसके लिए कलाकार की फिटनेस और उसका धैर्य बहुत महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन

2 of 5
मेल्विन क्रस्टो, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
मेल्विन के लिए किसी भी अभिनेता को उसके किरदार के लिए तैयार करना 'भाग मिल्खा भाग' के वक्त पहला मौका था। वह कहते हैं, 'एक एथलीट को तो सिर्फ 100 मीटर की रेस लगानी होती है और फिर उसके बाद उसका काम खत्म हो जाता है। जबकि एक कलाकार को तब तक दौड़ना पड़ता है जब तक उसकी दौड़ से निर्देशक संतुष्ट ना हो जाए। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि सारा दिन कलाकार के दौड़ने में ही चला जाता है और सिर्फ आधी ही रेस शूट हो पाती है। यह एक बड़ी बात मुझे तब सीखने के लिए मिली जब मैं फरहान अख्तर को उनकी फिल्म के लिए तैयार कर रहा था।'
विज्ञापन

3 of 5
भाग मिल्खा भाग - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल सिनेमा की शक्ल काफी बदल चुकी है। फिल्म निर्माता-निर्देशक यहां तक कि खुद कलाकार भी काल्पनिकता को छोड़कर असलियत की तरफ भाग रहे हैं। मेल्विन बताते हैं कि 'भाग मिल्खा भाग' के वक्त निर्देशक किसी भी तरह के वीएफएक्स या फरहान अख्तर के बॉडी डबल का इस्तेमाल करने के लिए तैयार नहीं थे। इस वजह से फरहान अख्तर को ही सारी मेहनत करनी पड़ी थी। कमाल की बात तो यह है कि फरहान भी इसके लिए पूरी तरह तैयार थे।

4 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए भी आमिर खान को मेल्विन ही तैयार कर रहे हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की क्लासिक फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रीमेक है। ये कहानी एक ऐसे बच्चे की है जो बचपन में ठीक से चल नहीं पाता। लेकिन, एक दिन उसके भीतर हिम्मत आती है और वह सिर्फ चलना ही नहीं बल्कि दौड़ना शुरू कर देता है। फौज में भर्ती होकर वह देश की थल सेना के चर्चित राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मिशन पर जाता है और इस दौरान देश के पूरे राजनीतिक घटनाक्रम का ब्यौरे के दस्तावेज तैयार करता रहता है। फिल्म में आमिर खान जिस हिस्से में पूरे देश को नापने निकलते हैं, उस हिस्से में उनकी ट्रेनिंग मेल्विन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेल्विन के पास इसके अलावा तापसी पन्नू को फिल्म 'रश्मि रॉकेट' के लिए तैयार करने का भी काम है। रश्मि से वह इन दिनों कड़ी मेहनत के साथ तैयारी करवा रहे हैं। इस फिल्म में तापसी को एक धावक की भूमिका निभानी है। इसके लिए तापसी को एक पेशेवर एथलीट की तरह तैयार किया जा रहा है। मेल्विन के अनुसार लॉकडाउन से पहले अपनी ट्रेनिंग के दौरान तापसी में बहुत अच्छा स्टेमिना हो गया था और वह काफी फिट भी थीं। लॉकडाउन के बाद उन्हें फिर से नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें