कुछ समय पहले फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ये दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है। ऋषि कपूर का जब निधन हुआ था, उन दिनों वह इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में उनके जाने के बाद इस फिल्म के कई सीन्स बच गए, जिन्हें शूट करना बाकी था। ऋषि कपूर के बाद इस फिल्म के बचे हुए सीन्स की शूटिंग परेश रावल ने पूरी की, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब किसी बॉलीवुड स्टार के निधन के बाद उनकी फिल्मों को दूसरे स्टार ने पूरा किया है। इस स्टोरी में हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं, जिनके निधन के बाद दूसरे सेलेब्स ने उनकी फिल्मों को पूरा किया है।