फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू फिल्म हिट होते ही खुली जाह्नवी की किस्मत, 'तख्त' के बाद इस बिग बजट मूवी की बनेंगी हीरोइन

Mon, 20 Aug 2018 04:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
पिछले दिनों जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज हुई थी । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की । फिल्म रिलीज हुए कुछ समय ही बीता था कि करण जौहर ने फिल्म 'तख्त' का ऐलान कर दिया। इस फिल्म की कास्ट में जाह्नवी कपूर को भी लिया गया है । 
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी के हाथ में दूसरी फिल्म है । अब खबर है कि जाह्नवी को तीसरी फिल्म भी मिल गई है । करण जौहर लंबे समय से 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने के लिए प्लान कर रहे हैं । अब फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है । साथ ही करण जौहर ने फिल्म की कास्ट को भी फाइनल कर लिया है ।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर
करण ने इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया है । बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर अब तीसरे लीड रोल की तलाश में हैं । पहली फिल्म की तरह 'दोस्ताना' के सीक्वल को भी तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे ।

4 of 5
siddharth malhotra
फिल्म की स्टोरी में सिर्फ कास्ट को बदला गया है । लेकिन अभी ये नहीं कहा जा सकता कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी । बता दें कि 'दोस्ताना' में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी की डेब्यू फिल्म की सक्सेस के बाद अब उनके हाथ में दो फिल्में हैं। करण जौहर, जाह्नवी को स्टार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। जाह्नवी के पास जो भी फिल्में हैं, वो सब करण जौहर की हैं । करण के अलावा अभी तक किसी भी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने उन्हें अप्रोच नहीं किया है ।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें