फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने भी किया यूपी के मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम, हर रोज खिला रहे हजारों गरीबों को खाना

Wed, 27 May 2020 02:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण और रोजी- रोटी के संकट का कोई हल न निकलते देख बड़ी संख्या में लोग मुंबई छोड़कर गांवों को जा रहे हैं। इनकी मदद के लिए अब अमिताभ बच्चन ने भी बसें चलाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश जाने वाली इन बसों में से 10 बसों की पहले खेप हाजी अली की दरगाह से निकलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन की कंपनी एबी कॉर्प लिमिटेड कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुरू हुए पहले लॉकडाउन के बाद से ही लोगों की मदद करने में लगी हैं। इन दिनों हाईवे पर उनकी कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश यादव अपनी देखरेख में मजदूरों को चप्पलें बांट रहे हैं ताकि तपती धूप में तपती सड़कों पर उन्हें थोड़ी राहत मिल सके। हर रोज करीब सवा हजार चप्पलों के अलावा दो हजार पानी की बोतलें और करीब इतने ही खाने के पैकेट भी अमिताभ बच्चन की तरफ से मजदूरों को बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अपने घरों को जाने के लिए परेशान लोगों को बसें भेजने का विचार राजेश यादव को ही आया। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के बाद उन्हें 10 बसे उत्तर प्रदेश भेजने की इजाजत मिल गई है। ये बसें मुंबई की हाजी अली दरगाह से रवाना होंगी। एबी कॉर्प की तरफ से किए जाने वाले इन कामों की देखरेख शुरू से राजेश ही कर रहे हैं हालांकि इन सब बातों को प्रचार से दूर ही रखने की कोशिश भी की जाती है।

4 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
अमर उजाला को पता चला है कि राजेश ने हाजी अली ट्रस्ट और पीर मखदूम साहब ट्रस्ट की मदद से पिछली 28 मार्च से हर दिन करीब तैयार खाने के करीब साढ़े चार हजार पैकेज रोज बंटवाए हैं। ये पैकेट हर रोज हाजी अली दरगाह के अलावा कोलसा बंदर, रेती बंदर, अरब गली, गरीब नवाज नगर, एंटॉप हिल, बाबुलनाथ मंदिर, वर्ली, माहिम दरगाह, धारावी, नरगिस दत्त नगर और  बांद्रा आदि इलाकों में बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा 10 हजार घरों को एक महीने का राशन भी इसी सिलसिले में अब तक बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
कोरोना से निपटने के लिए अमिताभ बच्चन खुद भी केंद्र व राज्य सरकारों के लिए लगातार ऑडियो व वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर रहे हैं। अनगिनत मास्क और सेनिटाइजर्स की बोतलें उनके दफ्तर से बांटी जा चुकी हैं और अस्पतालों, पुलिस थानों और पालिका के दफ्तरों को भेजी जा रही पीपीई किट्स की संख्या भी 20 हजार के ऊपर निकल चुकी है।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने 'अमर-अकबर-एंथोनी' से की बाहुबली की तुलना, कहा- 'कमाई के मामले में इस फिल्म ने...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें