फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर-स्वरा भास्कर की सोशल मीडिया पर बयानबाजी, भाजपा को वोट न देने से जुड़ा है मामला

Sun, 07 Apr 2019 10:26 PM IST
Vikas Kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anupam Kher, Swara Bhaskar - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिल्मों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देने की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टर अनुपम खेर को आड़े हाथ लिया है। जिस पर उन्होंने भी स्वरा को करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt Soni Razdan - फोटो : amar ujala
हाल ही में अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर फिल्मीकारों की आलोचना करते हुए एक पोस्ट लिखा था। उन्होंने ये पोस्ट कलाकारों के उस पत्र के खिलाफ लिखा, जिसके द्वारा मतदाताओं से भाजपा को वोट न देने की अपील की गई है। उनकी पोस्ट के बाद अभिनेत्री और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar - फोटो : file photo
अनुपम खेर की पोस्ट पर सोनी राजदान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अनुपम, आप मौजूदा सरकार से सहमत हो सकते हैं तो आपको क्यों लगता है कि दूसरे कुछ अलग कर रहे हैं। सोनी की बात का जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'सोनी, यह केवल विचार था, किसी तरह की कोई शिकायत नहीं।' इन दोनों के सवाल-जवाब के बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 
 

 

4 of 5
anupam kher - फोटो : file photo
उन्होंने अनुपम खेर की बात के जवाब में लिखा- 'जी हां, इसे लोकतंत्र कहा जाता है सर।' इस पर स्वरा भास्कर को जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'मैं सहमत हूं अगर दूसरों के ऐसा करने पर इसे असहिष्णुता न कहा जाए।' गौरतलब है कि अनुपम ने हाल ही में ट्विटर पर लिखा, 'मेरे समुदाय के कई लोगों ने एक पत्र के जरिए मतदाताओं से संवैधानिक रूप से चुनी गई सरकार को आने वाले चुनाव में वोट न देने की अपील की है। दूसरे शब्दों में कहें तो ये लोग विपक्ष के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। अच्छा है, कम से कम यहां तो कोई लागलपेट नजर नहीं आ रहा।'
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anurag Kashyap, Naseeruddin Shah, Konkona Sen - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि फिल्म मेकर और लेखकों के बाद अब थियेटर कलाकारों ने मतदाताओं से इस लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को वोट ना देने की अपील की है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अपील करने वालों में नसीरुद्दीन शाह, अनुराग कश्यप और कोंकणा सेन सहित 600 से ज्यादा हस्तियां शामिल हैं। एक पत्र के जरिए इन्होंने भाजपा को वोट न देने की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें