फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम और आनंद के बाद दीपिका ने फिक्स की शादी की डेट, इस महीने टीम को नहीं देंगी एक भी छुट्टी

Thu, 03 May 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपूर खानदान में करीब 30 साल बाद सोनम कपूर की डोली उठने जा रही है। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हर तरफ सोनम की शादी के चर्चे हैं। इस शादी के लिए न केवल कपूर खानदान बल्कि सोनम के फ्रेंड्स भी जोर शोर से तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच एक और बॉलीवुड कपल के जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबर है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Deepika and Ranveer
खबर है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों इसी साल नवंबर में शादी कर सकते हैं। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की फैमिली में शादी की डेट्स पर बात चल रही है और ये डेट नवंबर की हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer, Deepika
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नंवबर में शादी के चलते दीपिका की टीम के सदस्यों को छुट्टी लेने से मना कर दिया गया है। दीपिका के मेकअप आर्टिस्ट से लेकर मैनेजर तक सभी को शादी में मौजूद रहने को कहा गया है। खैर दीपिका की पीआर टीम ने इस पर कोई बात नहीं की है।

4 of 5
Ranveer Singh
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर और दीपिका की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी। दोनों अपनी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए रॉयल शादी नहीं करना चाहते। कहा जा रहा है कि इनकी शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika and Ranveer
सोनम और आनंद की शादी के बाद इस महीने होगी रणवीर-दीपिका की शादीरणवीर ने अपनी फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग हाल ही में पूरी की है और फिलहाल वो स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। दीपिका और रणवीर कुछ दिन पहले अपार्टमेंट की तलाश करते हुए ओमकार 1973 में पहुंचे थे। यहां पर पहले से ही विराट और अनुष्का शर्मा आशियाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें