फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Movies Remake: शाहिद की ’जर्सी’ के बाद अब साउथ की इन फिल्मों के आएंगे रीमेक, देखिए पूरी लिस्ट

Sun, 24 Apr 2022 02:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ की फिल्में जिनके बनेंगे बॉलीवुड में रीमेक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों के रीमेक करना सुरक्षित दांव माना जाता है, क्योंकि दक्षिण भारत की फिल्में दर्शकों को काफी प्रभावित करती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में बनी हैं, जो या तो साउथ सिनेमा से प्रेरित थी या फिर उन्हीं का रिमेक हैं। हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' भी इसी नाम से बनी हुए तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ऑरिजनल फिल्म में नानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका 'जर्सी' के बाद जल्द ही हिंदी रीमेक आने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
अला वैकुंठपुरमलो - फोटो : सोशल मीडिया
अला वैकुंठपुरमलो - शहजादा
अल्लू अर्जुन 'पुष्पाः द राइज' के बाद हिंदी बेल्ट में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी 2000 में पूजा हेगड़े के साथ आई फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' एक्शन ड्रामा न केवल सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगू फिल्मों में से एक बन गई थी, बल्कि उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। इस फिल्म की हिंदी रिमेक ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन एक साथ नजर आएंगे। ‘शहजादा’ का निर्देशन रोहित धवन ने किया है और यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
ड्राइविंग लाइसेंस, सेल्फी - फोटो : सोशल मीडिया
ड्राइविंग लाइसेंस - सेल्फी
‘ड्राइविंग लाइसेंस’ कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरामूदु मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म के हिंदी रीमेक ‘सेल्फी’ का निर्देशन राज मेहता द्वारा किया जा रहा है। ‘सेल्फी’ में इमरान हाशमी और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, यह फिल्म इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी। 

4 of 6
कैथी, भोला - फोटो : सोशल मीडिया
कैथी - भोला
तमिल की फिल्म 'कैथी' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके हिंदी रीमेक में अजय देवगन और तब्बू नजर आएंगे। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म की घोषणा करने के साथ ही इसका नाम भी बताया था। फिल्म का नाम 'भोला' है और यह 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
अन्नियां - फोटो : सोशल मीडिया
अन्नियां
फिल्म निर्देशक शंकर अपनी 2005 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ;अन्नियां; का रीमेक रणवीर सिंह के साथ करने वाले हैं। साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह विक्रम की जगह लेंगे और तीन रोल निभाएंगे। इस फिल्म को हिंदी में 'अपरिचित' नाम से डब भी किया जा चुका है। इस फिल्म को आठ फिल्मफेयर अवॉर्ड, छह राज्य फिल्म पुरस्कार और एक राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। खबरें हैं कि अगले साल यह फिल्म आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मास्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मास्टर
2021 में आई लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित एक्शन ने भरपूर फिल्म 'मास्टर' में विजय चंद्रशेखर और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में थे। एक शराबी प्रोफेसर और एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। वहीं, शाहिद कपूर भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। मेकर्स ने रीमेक की तैयारी शुरू कर दी है और इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें