शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का अफेयर बॉलीवुड की गलियों में खूब चर्चा में रहा। दोनों के ब्रेकअप को कई साल बीत चुके हैं और दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। शिल्पा इन दिनों ज्यादार रियलिटी शोज को जज करती हैं तो वहीं अक्षय अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करते हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने एक रियलिटी शो के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। खास बात यह है कि शिल्पा ने यह बात कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को देखकर कही।