फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर को देख शिल्पा शेट्टी को याद आई अक्षय की जवानी, 19 साल पहले टूट चुका है रिश्ता

Sun, 03 Mar 2019 07:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa Kartik Akshay - फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का अफेयर बॉलीवुड की गलियों में खूब चर्चा में रहा। दोनों के ब्रेकअप को कई साल बीत चुके हैं और दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। शिल्पा इन दिनों ज्यादार रियलिटी शोज को जज करती हैं तो वहीं अक्षय अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करते हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने एक रियलिटी शो के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। खास बात यह है कि शिल्पा ने यह बात कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को देखकर कही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shilpa Shetty Kartik Aaryan - फोटो : twitter
कार्तिक (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यह दोनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करने एक रियलिटी शो में पहुंचे। इस शो की जज शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) थीं। कार्तिक को देखकर शिल्पा को पुराने दिन याद आ गए। शिल्पा ने कार्तिक को देखते ही कहा तुम्हें देखकर मुझे अक्षय के जवानी वाले दिन याद आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa Shetty Kartik Aaryan - फोटो : twitter
शिल्पा की यह बात सुनकर सभी हैरान रह गए। शो के को-जज इस बात पर शिल्पा की टांग खिंचाई करने लगे। खास बात यह है कि शिल्पा ने शो के दौरान कार्तिक के साथ अक्षय के फेमस गाने 'ये खबर छपवा दो अखबार' पर डांस भी किया। शिल्पा इन दिनों रियलिटी शो 'सुपर डांसर्स चैप्टर 3' (Super Dancer Chapter 3) को जज कर रही हैं। शो के दौरान कार्तिक ने बताया कि वह अक्षय कुमार के फैन भी है।

4 of 5
Akshay Shilpa - फोटो : file photo
शिल्पा और अक्षय के बारे में कहा जाता है कि इन दोनों का अफेयर 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' फिल्म से शुरू हुआ था। हालांकि इन दोनों का साथ ज्यादा समय तक नहीं रहा। एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने अपने ब्रेकअप की बात करते हुए कहा था कि 'मेरी जिंदगी का वह समय काफी खराब था। चीजें प्रोफेशनली तौर पर ठीक चल रही हैं और धीरे-धीरे पर्सनल लाइफ भी ठीक हो जाएगी। जब आप किसी से प्यार करते हैं वो आपको धोखा दे तो खराब लगता है। मैं चाहती थी कि धड़कन फिल्म पहले रिलीज हो जाए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar raveena tandon - फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी के बाद अक्षय कुमार का नाम रवीना टंडन के साथ जुड़ा। हालांकि इन शिल्पा की तरह इन दोनों का रिश्ता भी नहीं चल पाया था। यह रिश्ता टूटने के कुछ दिन बाद अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी रचा ली। ट्विंकल से अक्षय के दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें