फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज खान के बयान के बाद बोली एक्ट्रेस, 'मर्जी के बिना उसने मेरे कपड़ों के अंदर हाथ डाल दिया था'

Thu, 26 Apr 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हाल ही में कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर आपत्तिजनक बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड रेप के बदले रोटी देता है । यूं ही छोड़ नहीं देता इसलिए उसके बारे में कुछ मत बोलना । सरोज जी के इस बयान के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सरोज खान
सरोज खान ने अपने इस बयान के बाद माफी भी मांग ली । सरोज खान के इस बयान के बाद एक एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है । इस एक्ट्रेस ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक शख्स ने उसे काम देने के बहाने उसके कपड़ों के अंदर हाथ डाल दिया था ।
विज्ञापन

3 of 7
एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने बताया, 'एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे कहा कि तुम मुझे पसंद हो । लेकिन मैं तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहता हूं । जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि ना कहोगी तो मेरी फिल्म में रोल नहीं मिलेगा । मेरी मर्जी के खिलाफ उसने मेरे शरीर को छुआ ।'

4 of 7
एक्ट्रेस
एक्ट्रेस आगे कहती है, 'उसने मुझे किस किया । मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था और तभी उसने मेरे कपड़ों के अंदर हाथ डाल दिया।' जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने इसके खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई तो उनका जवाब चौंकाने वाला था ।
विज्ञापन

5 of 7
एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने कहा, 'अगर मैं ये बात सबसे बताती तो उल्टा मुझे ही ब्लेम किया जाता । लोग सोचते कि मेरे अंदर टैलेंट नहीं है । इसलिए ऐसा हुआ । मेरा करियर बर्बाद हो जाता ।' वहीं एक और एक्ट्रेस ने बताया कि एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे कहा कि एक्ट्रेस बनना है तो ये सब करना पड़ेगा ।
 
विज्ञापन

6 of 7
राधिका आप्टे
जब एक्ट्रेस ने कास्टिंग एजेंट को मना कर दिया तो उसने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में रहने के लिए तुम्हारा ये एटिट्यूड ठीक नहीं है । इसके बाद एक्ट्रेस ने उसकी फिल्म छोड़ दी । हालांकि इस एक्ट्रेस को करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फरहान अख्तर
ऐसे मुद्दों पर राधिका आप्टे खुलकर अपनी बात रखती हैं । उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड में कुछ लोग खुद को भगवान समझते हैं । एक्टर या एक्ट्रेस इस डर से नहीं बोलते कि उन्हें काम मिलना बंद हो जाएगा । अगर सभी साथ मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठाएं तो कास्टिंग काउच जैसे शब्द को खत्म किया जा सकता है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें