फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा के बाद अब 20 साल की इस एक्ट्रेस का भी कार्तिक आर्यन पर आया दिल, बोलीं- 'लगते हैं बहुत क्यूट'

Thu, 02 May 2019 06:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के बाद अब चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड की अपकमिंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए अपने दिल की बात शेयर की है। सारा की तरह अनन्या ने भी कहा है कि कार्तिक आर्यन उन्हें बहुत पसंद हैं, और वह बहुत खुश है कि उन्हें कार्तिक के साथ काम करने का मौका मिला है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ananya Pandey - फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में अनन्या ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि,' मैं 20 साल की हूं और जाहिर है कि मेरा किसी पर भी क्रश हो सकता है। मैं कार्तिक आर्यन के लिए खुलकर अपनी फीलिंग बता रही हूं कि मुझे कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं और मैैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ananya Pandey - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 1978 में आई संजीव कुमार की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अभी से ही काफी चर्चा हो रही है। 

4 of 5
Sara Ali Khan Kartik Aaryan - फोटो : instagram
वहीं बीते साल बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी कार्तिक आर्यन को लेकर अपनी फीलिंग जाहिर की थी। उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में बोला था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को बहुत पसंद करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan, kartik aryaan - फोटो : social media
इसके बाद से सारा और कार्तिक को लेकर खबरों का बाजार गरम होने लगा था। आपको बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। लव आजकल के सीक्वल का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें