फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' हिट होते ही देर रात आलिया के परिवार से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर, रिश्ते के लिए सब हैं 'राजी'

Sat, 07 Jul 2018 09:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir and alia
रणबीर कपूर और आलिया को एक साथ कई बार देखा गया। कभी दोनों एक साथ डिनर डेट पर गए तो कभी पार्टियों में एक साथ पहुंचे। लेकिन हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि इन दोनों के रिश्ते के लिए परिवार के सभी लोग राजी हो गए हैं। अरे जनाब, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि रणबीर की आलिया के परिवार के साथ खास मुलाकात इस बात की ओर इशारा कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir and Alia
सोशल मीडिया पर रणबीर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे आलिया और रणबीर के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। इन तस्वीरों में रणबीर आलिया के घर देर रात उनके परिवार से मिलने पहुंचे। इन तस्वीरों को देखकर आपने मन में भी इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े हो गए होंगे लेकिन जरा अपने ख्यालों को थोड़ा लगाम दीजिए।
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir and Alia
सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर, आलिया के घर नीतू कपूर के बर्थडे की प्लानिंग करने गए थे। कहा जा रहा है कि महेश भट्ट और आलिया नीतू कपूर के जन्मदिन पार्टी में हिस्सा लेने के लिए पेरिस जाएंगे जहां पर नीतू के बर्थडे को सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे में इतना तो तय है कि रणबीर और आलिया की बढ़ती नजदीकियां दोनों परिवार को भी एक साथ ला रही हैं।

4 of 5
Ranbir and Alia
नीतू कपूर रणबीर को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं ऐसे में लगता है नीतू को भी रणबीर के लिए आलिया पसंद है। यहां तक कि वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई आलिया की तस्वीर पर भी एक खूबसूरत सा कमेंट कर चुकी हैं। ऐसे में आलिया का नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी के लिए पेरिस जाना इनके रिश्ते पर मुहर लगाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia and ranbir
वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि रणबीर और आलिया साल 2020 तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल तो इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना तो तय है कि इन दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से कहीं आगे हैं। हाल ही में आलिया की फिल्म 'राजी' रिलीज हुई थी जिसने अच्छी कमाई की थी तो वहीं रणबीर की 'संजू' का दबदबा रिलीज के दूसरे हफ्ते भी बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें