फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता को छोड़ जिस 'पूजा' के प्यार में डूब चुके हैं संजय दत्त, उसका एक और दीवाना आया सामने

Thu, 12 Sep 2019 04:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt and Raj Bhansali - फोटो : file photo
कुछ दिन पहले संजय दत्त (Sanjay Dutt) का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में संजय 'पूजा' नाम की लड़की से 'आई लव यू' कहते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब 'पूजा' के प्यार में एक और अभिनेता पड़ गए हैं। इस अभिनेता का नाम राज भंसाली है। खास बात है कि राज भंसाली को पूजा के चौथे आशिक के रूप में जाना जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यो? इसके पीछे की असली वजह क्या है आपको बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Raj Bhansali - फोटो : file photo
दरअसल, राज भंसाली को आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में पूजा के चौथे आशिक के रूप में दिखाया गया है। इसी वजह से राज को 'पूजा' का चौथा आशिक कहा जा रहा है। राज भंसाली का 'ड्रीम गर्ल' फिल्म के ट्रेलर में अजीब लुक दिखाया गया है। राज बालाजी टेलीफिल्म्स, मैडॉक फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन जैसी कंपनियों में कास्टिंग एसोसिएट का काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
dream girl trailer launch event - फोटो : instagram
राज भंसाली ने साल 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'चैन कुली की मैन कुली', 'वेस्ट इज वेस्ट', 'हिस्स', शॉर्ट फिल्म 'अबनॉर्मल', और 'डियर जिंदगी' फिल्म में काम कर चुके हैं। राज का कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा भी नजर आएंगी। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

4 of 5
Ekta Kapoor - फोटो : Instagram
'ड्रीम गर्ल' फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए एकता ने नायाब तरीका निकाला था जिसका वीडियो खूब वायरल भी हुआ। दरअसल, एकता ने संजय दत्त का 'पूजा' से प्यार का इजहार करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एकता ने लिखा था- 'मुन्नाभाई भी बेताब हैं ड्रीम गर्ल पूजा से मिलने के लिए। सिर्फ 4 दिन बचे है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : instagram
इस वीडियो में आप देखेंगे कि फोन की घंटी बजती है और संजय दत्त फोन उठाते ही किसी लड़की से बात कर रहे होते हैं। संजय लड़की से कहते हैं कि 'पूजा कब मिल रही हो..पक्का ना 13 तारीख को। इसके बाद संजय पूजा को फोन पर 'आई लव यू' कहते हैं।' 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें