संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में जहां रणबीर के रोल की हर तरफ तारीफ हो रही है वहीं, 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में संजय दत्त के को-स्टार रहे अरशद वारसी का कहना है कि रणबीर कपूर 'संजू' में शानदार लग रहे हैं। लेकिन किसी और की तरह बोलनाए किसी और की तरह बनना वो एक अलग बात है।