फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: पाकिस्तान में भी हैं एक 'प्रियंका चोपड़ा', तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा

Fri, 25 Jan 2019 10:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zhalay Sarhadi - फोटो : instagram
पिछले दिनों पाकिस्तान के कराची में देखे गए 'सलमान खान' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में जो शख्स दिख रहा था वो सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है और दिखने में हूबहू सलमान जैसा ही है। सलमान के बाद अब प्रियंका की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Zhalay Sarhadi - फोटो : instagram
दरअसल, पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस जाले सरहदी (Zhalay Sarhadi) को देख एक बारगी तो लगता है प्रियंका चोपड़ा ही हैं। जाले सरहदी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Zhalay Sarhadi - फोटो : instagram
जाले खुद भी मानती हैं कि उन्हें कई लोगों ने कहा है कि वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं और क्या वो प्रियंका चोपड़ा की बॉडी डबल बनेंगी। एक इंटरव्यू में जाले ने बताया कि जब 'पाकिस्तान में भारतीय चैनलों को बैन कर दिया गया था उसी साल प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी थीं। मुझे याद है उस वक्त मैं एक शो होस्ट करती थी और हर कोई ये सोचता था कि शो होस्ट करने वालीं प्रियंका चोपड़ा हैं मैं नहीं। उस वक्त से ही मेरी तुलना प्रियंका चोपड़ा से होने लगी।'

4 of 5
Zhalay Sarhadi - फोटो : instagram
जाले एक किस्सा याद करते हुए बताती हैं कि 'एक इंडियन एक्टर उस वक्त मेरे साथ काम करती थीं। उन्होंने मेरी कुछ तस्वीरें अपने दोस्तों के पास भेजी। उनके दोस्तों ने वो तस्वीर देखकर कहा कि ये कौन है? प्रियंका चोपड़ा की कजन ऐसी तो नहीं है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zhalay Sarhadi - फोटो : instagram
37 वर्षीय जाले का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ है। वो शुरुआत से ही मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में आना चाहती थीं। उन्होंने कई टीवी सीरीज में काम किया जो सक्सेसफुल रहे। जाले ने आमिर अनीस से शादी की है। दोनों की एक बेटी अनन्या हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें