फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन की वजह से 'धूम 4' से कटा सलमान का पत्ता, अब इस एक्टर का नाम भी फिल्म से गायब

Wed, 04 Jul 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
dhoom
यशराज बैनर की हिट फिल्म सीरीज 'धूम' हर बार लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना रहता है। अब तक इस फिल्म की तीन सीरीज आ चुके हैं और माना जा रहा है कि इसका चौथा हिस्सा यानी 'धूम-4' भी जल्द बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। 'धूम' सीरीज जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन से होते हुए आमिर खान तक पहुंच चुकी हैं और इस बार खबरें आ रही थी कि 'धूम-4' में सलमान खान चोर किरदार में नजर आ सकते हैं लेकिन फिर खबर आई कि अभिषेक बच्चन की वजह से सलमान खान को फिल्म से आउट कर दिया गया है।


 
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह
सलमान खान के साथ-साथ रणवीर सिंह का नाम भी ‘धूम 4’ के साथ जोड़ा जा रहा था। कहा जा रहा था कि इस बार ‘धूम 4’ में सलमान और रणवीर आमने सामने होंगे। हालांकि इस खबर में भी कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही है।  डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि यशराज बैनर ने रणवीर सिंह को भी ‘धूम 4’ के लिए फाइनल नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 4
salman khan
खबरों की मानें तो विजय कृष्ण आचार्य पहले 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' खत्म करेंगे और उसके बाद 'धूम 4' पर काम शुरू करेंगे। रही बात सलमान खान की तो अभी किसी ने इसके बारे में सोचा नहीं है। 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान और अभिषेक बच्चन
धूम सीरीज में चोर तो बार-बार बदले हैं लेकिन पुलिस का अहम किरदार अभिषेक ही निभाते हुए आए हैं। ऐसे में अभिषेक को हटाकर किसी और को कास्ट करने में कोई समझदारी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें