फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के बाद संजय लीला भंसाली को भी प्रियंका चोपड़ा ने दिया धोखा, निक नहीं ये है वजह

Mon, 06 Aug 2018 02:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जहां बीते दिनों वह अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोंस के साथ कथित सगाई करने को लेकर सुर्खियों में हैं, तो वहीं सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने को लेकर भी प्रियंका चोपड़ा के बारे में हर कोई बात कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया भी दी। अभी यह मामला ठंडा ही नहीं हुआ कि प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपने बड़े फैसले को लेकर चर्चा में आ गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान की 'भारत' के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक और निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी आखिरी वक्त पर काम करने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली फीमेल गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाल पर आधारित एक फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने प्रियंका को कास्ट करने का फैसला किया था लेकिन उन्होंने आखिरी मौके पर काम करने से मना कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 4
बताया जा रहा है कि सलमान खान की तरह प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले से संजय लीला भंसाली भी काफी खफा हो गए हैं। पता हो कि प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने बाजीराव की पहली पत्नी यानि काशीबाई का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

4 of 4
बताया जा रहा है कि 'भारत' के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म छोड़ने के पीछे प्रियंका की खास वजह है। गौरतलब है कि जिस समय सलमान खान की 'भारत' की शूटिंग शुरू होने वाली थी उस समय उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' के एक्टर क्रिस पैट की फिल्म को साइन कर लिया, जिस वजह से उन्होंने सलमान खान की 'भारत' सहित भंसाली की फिल्म में भी काम करने से मना कर दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें